*हनुमान जन्मो उत्सव पर हलवे का प्रसाद बांटा*    

 

 संतोष योगी की खबर 9993268143

 

भोपाल। सर्वजन न्याय मंच मध्य प्रदेश के प्रदेश संयोजक अशोक पांडे के नेतृत्व में आज भगवान हनुमान जन्मो उत्सव के अवसर पर हनुमान मंदिर सेकंड स्टाफ तुलसी नगर में पूजन पाठ करके भक्तों को हलवे का प्रसाद वितरण किया कार्यक्रम में अरुण पांडे जिला संयोजक कर्मचारी नेता प्रमोद चौबे देवेंद्र सिंह राजपूत कामदगिरि द्विवेदी देव कुमार मनोज दुबे हरिनारायण रैकवार संतोष सेन लक्ष्मीकांत द्विवेदी अमित तिवारी आदि सैकड़ो पदाधिकारी शामिल थे।

मध्य प्रदेश सर्वजन न्याय मंच के प्रदेश संयोजक अशोक पांडे ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव पर हनुमान जी की पूजा करने से लोगों के दुख दर्द दूर होते हैं मनोकामना पूर्ण होती है कार्यक्रम में 25 किलो हलवे का प्रसाद वितरण किया गया श्रद्धालुओं को हनुमान जी के जन्मो उत्सव के अवसर पर शुभकामनाएं दी गई शाम को पांच नंबर स्थित तलैया में हनुमान जी के नाम से एक सौ एक दीप दान किया जाएगा कार्यक्रम में हनुमान जी से नागरिकों कर्मचारी एवं वन सुरक्षा श्रमिकों के स्वस्थ जीवन की कामना की गई ।