जावरा विसर्जन पर पंडाओ को सम्मानित किया गया
संतोष योगी की खबर 999 3268 143
भोपाल, पिपलानी: जय भीम रामपाल धौसले मित्र मंडल समिति, बी सेक्टर पिपलानी द्वारा इस वर्ष भी परंपरानुसार जावरा विसर्जन करने वाले पंडाओ को माला और शाल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया, साथ ही सरवत वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम के आयोजक रामपाल धौसले ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में भाईचारे और एकता को बढ़ावा देते हैं।
कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रविंद्र साहू झुमल वाला, परितोष, नदी लक्ष्मी राम, कारवार, राजेश घोसला, प्रमोद मकोरिया, रामपाल वर्मा, देवेंद्र सिकरवार, अखिलेश राय, अमिताभ घोसला, विनोद पिपरिया, राजू राय, पाल साहब सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समिति ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सामाजिक सौहार्द और सांस्कृतिक परंपराओं को बनाए रखना है।
