मध्य प्रदेश में पंचदिवसीय पुरुषोत्तम मास कथा का भव्य आयोजन
मध्य प्रदेश में पंचदिवसीय पुरुषोत्तम मास कथा का भव्य आयोजन
संतोष योगी की खबर 999 3268 143
भोपाल। मध्य प्रदेश परम शक्ति सेवा समिति के तत्वावधान में पुनीत पुरुषोत्तम मास के अवसर पर पंचदिवसीय पुरुषोत्तम मास कथा का आयोजन किया जाएगा। यह कथा नर्मदा तट एवं रेवा के पावन तट पर आयोजित होगी।
कथा का व्याख्यान धर्माचार्य पंडित गंगा प्रसाद आचार्य द्वारा किया जाएगा। उनका उद्देश्य कथा को सादगीपूर्ण और यथार्थ रूप में भक्तों तक पहुँचाना है। इस अवसर पर अधिक से अधिक भक्तों के उपस्थित होने की संभावना है, जो अमृतमय कथा का लाभ उठाएंगे।
कथा आयोजन की व्यवस्था के लिए शीघ्र ही एक समिति का गठन किया जाएगा। पुरुषोत्तम मास और अधिक मास में तीर्थ स्नान, भगवान श्री कृष्ण की पूजन-आरचना एवं कथा का विशेष महत्व माना जाता है।
समिति के सदस्यों का कहना है कि कथा का दिनांक, समय और स्थान जाखला धाम सरकार मंदिर में निर्णय के पश्चात जल्द ही घोषित किया जाएगा। मध्य प्रदेश परम शक्ति सेवा समिति का यह प्रयास भक्तों को धार्मिक अनुभव और अध्यात्मिक आनंद प्रदान करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
